:::: MENU ::::

KHARAI CAMEL

●Name origin: From Gujarati “Khara” (saline) — denotes its adaptation to saline desert–coastal ecosystems. ●Unique feature: Only camel breed...

विश्व वानिकी कांग्रेस – 2022 के पहले दिन इस वर्ष की State of World’s Forests Report जारी की गई। ‘The State of the World’s Forests (SOFO)’ हर दो साल में प्रकाशित होता है और यह संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) का प्रमुख प्रकाशन है। FAO संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी है जो पोषण और खाद्य सुरक्षा में सुधार के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करती है। पृथ्वी के भौगोलिक क्षेत्र के 4.06 बिलियन हैक्टेयर (31%) वन से घिरा हुआ है।

निष्कर्ष :

लगातार वनों की कटाई के कारण दुनिया ने पिछले 30 सालों में 420 मिलियन हैक्टेयर वन क्षेत्र (10.34%) खो दिए हैं।
पिछले पाँच सालों में प्रतिवर्ष 10 मिलियन हैक्टेयर की दर से वन नष्ट हुए हैं। 
वनोन्मूलन के कारण 68% स्तनपायी प्रजातियों, 75% पक्षी प्रजातियों और 80% उभयचर प्रजातियों के लिए गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है।
इससे जैव विविधता का खतरा पैदा हो गया है।

रिपोर्ट द्वारा प्रस्तावित सुझाव :

वनों की कटाई रोकना।

कृषि वानिकी का विस्तार करना।

वनों का सतत उपयोग और हरित मूल्य शृंखला का निर्माण।

0 comments:

Popular Posts